लखीसराय, जुलाई 29 -- Lakhisarai News: सीने के दर्द की जांच में मुंह के कैंसर की आशंका, बायोप्सी के लिए भेजा गया मरीज लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी 33 वर्षीय युवक के सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराई गई चिकित्सीय जांच के दौरान एक गंभीर आशंका सामने आई। इलाज के दौरान चिकित्सक ने युवक के मुंह से तेज दुर्गंध महसूस की, जिसके बाद उसे विस्तृत जांच के लिए डेंटल ओपीडी भेजा गया। यह भी पढ़ें- मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में कैंसर जागरूकता अभियानचिकित्सकीय जांच के परिणाम डेंटल ओपीडी में स्क्रीनिंग के दौरान चिकित्सकों को युवक के मुंह में ऐसे लक्षण मिले, जो मुंह के कैंसर की ओर संकेत करते हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर मरीज को कैंसर का संदिग्ध मानते हुए उसकी बायोप्सी कराई गई है। अब बायोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही ...