लखीसराय, अगस्त 25 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार के तबादले को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के अम्बेडकर भवन सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी जयकांत जायसवाल ने तथा संचालन का कार्य कार्यपालक सहायक चंदन कुमार ने किया। समारोह श्री कुमार को सभी कर्मचारियो एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बुके प्रदान किया तथा माला पहनाई गई। उनकी व्यवहार कुशलता, मृदुल स्वभाव तथा कार्य के प्रति निष्ठा के साथ क्रिकेट मैचों में उम्दा प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। श्री कुमार ने सूर्यगढ़ा वासियों के प्रति सम्मान और प्रेम प्रदान करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे कर्म को पूजा समझते हैं। सूर्यगढ़ा एक बड़ा...