लखीसराय, अगस्त 14 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस डायल 112 में तैनात एक सिपाही पर महिला ने केस कराने के बहाने अपने किराये के मकान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत लखीसराय के पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की है। हलसी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि 12 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे बिहार पुलिस 112 में कार्यरत सिपाही उसके पास पहुंचा। महिला के अनुसार सिपाही ने उससे कहा कि उसका केस थाने में करवाना है और थाना के एसएचओ के मौजूद नहीं होने की बात कहते हुए उसे अपने साथ चलने को कहा।

महिला का आरोप शिकायत के मुताबिक, सिपाही ने पुलिस पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते ...