लखीसराय, अगस्त 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित एक निजी मैरेज हॉल में रविवार को महिला सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिला समाजसेविका मंजू स्नेही के नेतृत्व में आयोजित समारोह में विभिन्न जाति और वर्ग की महिलाओं ने एक साथ भाग लेकर सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आयोजन में ईनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुरभि और सचिव संगीता सिंह की सक्रिय भूमिका रही। समारोह में महिलाओं ने सावन के लोकगीत, झूला गीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस सावन प्रतियोगिता रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी लोकगीत-नृत्य से सांस्कृतिक छटा प्रतिभागियों ने पा...