लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय हिन्दुस्तान संवाददाता। । लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गईं दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) इन दिनों शोपीस बनकर रह गई हैं। मशीनों के संचालन के लिए पर्याप्त कर्मियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सावन माह में सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्टेशन के एकमात्र टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। यह भी पढ़ें- जसीडीह स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का कवचयात्रियों की परेशानी रेलवे ने यात्रियों को जल्द टिकट उपलब्ध कराने और काउंटर पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से स्टेशन पर दो एटीवीएम लगाई थी। मशीनों के नियमित संचालन के दौरान यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ता था। एटीव...