Lakhisarai News: सावन की पवित्रता पर लग रहा दाग, शहर में सड़कों पर सज रहीं मांस मछली की दुकानें
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। पवित्र सावन महीने की शुरुआत के साथ ही पूरा जिला भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। चारों ओर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। एक तरफ जहां श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन और नगर परिषद के दावों की पोल सड़कों पर साफ खुल रही है। प्रशासन के आदेश और प्रतिबंध के बावजूद शहर के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम मांस-मछली की दुकानें सज रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंच रही है।
मंदिर आने जाने वाले रास्तों पर बिक रहा मांस: सावन मास में शिवभक्तों की भारी भीड़ शिवालयों की ओर उमड़ती है। शहर के प्रमुख मार्गों से सुबह-सुबह जब श्रद्धालु पूजा की थाली और गंगाजल लेकर मंदिरों की तरफ जाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.