Lakhisarai News: सहूर गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी की
लखीसराय, जुलाई 24 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अमरपुर पंचायत के सहूर गांव की एक विधवा महिला और ग्रामीण रामउजागर सिंह की पत्नी मौसमी देवी के घर में अज्ञात चोरों ने पांच लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ली है। यह घटना गत गुरुवार की रात में घटी। परिजनों के अनुसार अज्ञात चोर मकान की दीवार के सहारे प्रवेश कर गए और उन्होंने गोदरेज के ताले को खोल लिया। उसके अंदर रखे पांच भर सोना जेवर और अन्य सामानों की चोरी कर ली। चोरी के समय विधवा महिला और उनका पुत्र राजू कुमार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। वहीं तीन बेटियां भी बगल के कमरे में सोई हुई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: घर से लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर सुबह उठने पर गोदरेज खुला रहने पर घर के लोगों को आशंका हुई। उन्होंने गोदरेज देखा तो सोने के जेवर आदि गायब थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.