Lakhisarai News: सहयोग शिविर में पहुंचे मंत्री सुनील कुमार, बोले- जनता का जनादेश सर्वोपरि, हार की होगी समीक्षा
लखीसराय, अगस्त 5 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार बुधवार को लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित शरमा गांव में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव में सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। शिविर के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 70 से अधिक मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के परिसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.