लखीसराय, अक्टूबर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास कार्यक्रम समन्वय समिति एवं वीबी-जी राम जी से संबंधित बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे भवनों, जीविका के भवन निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को सरकारी विद्यालय परिसर और सरकारी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में सरकारी विद्यालय परिसर अथवा सरकारी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराने के लिए अलग से एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध जमीन का निरीक्षण करें और परिसर के एक किनारे पर जगह चिह्नित कर आंगनबाड...