लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। रेउटा निवासी स्व. सुरेश भारती की पत्नी समाजसेवी सुशीला देवी के निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सुशीला देवी के पुत्र सतीश चन्द्र भारती, सुमन कुमार, नाती अंकित स्नेह ने कहा कि सुशीला देवी एक सामाजिक वर्कर थी, उन्होंने हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता में अग्रिम भूमिका निभाई। उनका सरल, सहज एवं मृदभाषी स्वभाव सदैव लोगों के ह्दय में स्मरणीय रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...