लखीसराय, सितम्बर 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पुलिसीय कार्यों की समीक्षा बैठक में थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के कार्यों की गहन समीक्षा की। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में घटित घटनाओं, लंबित मामलों, कांडों के अनुसंधान तथा आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी ली गई।

गिरफ्तारी और जांच के निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील स्थानों और आप...