Lakhisarai News: सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती
लखीसराय, अगस्त 21 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। वरीय शिक्षिका अनिमा कुमारी झा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के बीच कलम एवं पेंसिल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी सहित बाल संसद की प्रधानमंत्री सोनाली कुमारी, शिक्षा मंत्री पूनम कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस पर याद किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.