Lakhisarai News: सदर अस्पताल में 80 से अधिक तरह की मुफ्त जांच से मरीजों को बड़ी राहत
लखीसराय, अक्टूबर 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को कई जरूरी जांच कराने के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में 80 से अधिक प्रकार की जांच नि:शुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीजों को इलाज के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिल रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित हो रही है। पहले कई मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर खून, पेशाब और अन्य जरूरी जांच कराने के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ता था। निजी जांच केंद्रों में इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे। अब अस्पताल में ही बड़ी संख्या में जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों की परेशानी कम हुई है।
सदर अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.