Lakhisarai News: सदर अस्पताल में डॉक्टरों और बेड की भारी कमी, मरीज़ बेहाल
लखीसराय, अगस्त 31 -- Lakhisarai News: लखीसराय। जिले के एकमात्र बड़े चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल की स्थिति बदहाल है। यहां डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं। रोज़ाना सैकड़ों की संख्या में पहुंचने वाले मरीजों को इलाज के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। बेड की कमी के कारण कई बार मरीजों को बेंच पर लिटाकर पानी चढ़ाया जाता है। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को सीधे पटना रेफर कर दिया जाता है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सदर अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद को भरने से यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.