Lakhisarai News: सदर अस्पताल में इंसानियत का दीवाला, पानी की बूंद-बूंद को तरसे मरीज
लखीसराय, अक्टूबर 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी महकमों के वातानुकूलित कमरों में बैठकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं' के बड़े बड़े दावे करने वाले अधिकारियों को शायद यह अंदाजा भी नहीं होगा कि उनके सिस्टम की एक मामूली लापरवाही किसी मरीज के लिए कितनी भारी पड़ सकती है। लखीसराय सदर अस्पताल से एक ऐसी शर्मनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है जो स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों के मुंह पर एक करारा तमाचा है। अस्पताल प्रबंधन की ऐसी नाकामी कि पानी की टंकी का पाइप क्या टूटा पूरे सदर अस्पताल में दो दिनों तक जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आलम यह रहा कि हाथ टूटे मासूम दर्द से चीखते रहे लेकिन प्लास्टर करने के लिए अस्पताल के नलों से एक बूंद पानी नहीं टपका। मजबूर परिजनों को अस्पताल के भीतर इलाज करवाने के लिए बाहर से पानी खरीदकर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.