लखीसराय, अक्टूबर 18 -- अस्पताल में रक्त और सुविधाओं की कमी पर निर्देश Lakhisarai News: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव खून नहीं मिलने पर डीएम ने जताई चिंता, 21 डोनरों की सूची बढ़ाने का निर्देश - आईसीयू में शौचालय की कमी जल्द दूर करने को कहा, मरीजों से फीडबैक लेने का भी निर्देश लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिलाधिकारी ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव रक्त उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं की उपलब्धता बढ़ाने और जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। ब्लड बैंक के लिए 21 रक्तदाताओं की सूची को और विस्तारित करने को कहा गया, ताकि रक्त की कमी से मरीजों को परेशानी नह...