Lakhisarai News: सदर अस्पताल के इमरजेंसी तक पहुंचने में लग जाता है समय, भीड़ के कारण मरीजों को होती है परेशानी
लखीसराय, अगस्त 18 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में दुर्घटनाग्रस्त एवं गंभीर मरीजों के लिए बनाया गया आपातकालीन कक्ष जीवनरक्षक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीज के लिए एक-एक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन सदर अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष तक पहुंचने का रास्ता ही मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अस्पताल के मुख्य द्वार से आपातकालीन कक्ष तक जाने वाले रास्ते में लगातार भीड़ रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को काफी मुश्किल से इमरजेंसी तक पहुंचाया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि अस्पताल में आपातकालीन कक्ष को मुख्य द्वार के समीप बनाया जाना चाहिए, ताकि दुर्घटना या गंभीर स्थिति में मरीज को बिना समय गंवाए तत्काल उपचार मिल सके। यदि वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.