Lakhisarai News: सड़क किनारे भारी वाहनों का कब्जा और ब्लाइंड स्पॉट बढ़ा रहे हादसों का खतरा, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
लखीसराय, जुलाई 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख सड़कों पर सड़क सुरक्षा को लेकर कई गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। सड़क किनारे भारी वाहनों के लंबे समय तक खड़े रहने, ब्लाइंड स्पॉट, अवैध कट, रॉंग साइड ड्राइविंग तथा आवश्यक साइनेज बोर्डों की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े हादसों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर कई स्थानों पर ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे घंटों खड़े रहते हैं। इसके कारण सड़क की एक लेन लगभग आधी तक घिर जाती है और दूसरे वाहनों को आगे निकलने के लिए मजबूरन दूसरी लेन में जाना पड़ता है। तेज रफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.