लखीसराय, अक्टूबर 13 -- Lakhisarai News: माधोपुर-पोखरामा रोड पर खुले में शौच से राहगीर परेशान,स्वच्छता अभियान और प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल कजरा,एक संवाददाता। लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में सरकार के स्वच्छता अभियान के दावों के बीच खुले में शौच की समस्या गंभीर बनी हुई है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कराए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर लोग अब भी खुले में शौच कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण माधोपुर-पोखरामा पथ पर सड़क के किनारे देखने को मिल रहा है। विडंबना यह है कि जिस स्थान पर सड़क किनारे भारी मात्रा में गंदगी फैली हुई है, उसी रोड में कजरा थाना भवन भी स्थित है। ऐसे में सड़क किनारे फैली गंदगी स्वच्छता व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय स्तर पर खुले में शौच की समस्या बने...