लखीसराय, जुलाई 22 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरीत निष्पादन को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को चानन ब्लॉक के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गा स्थान भंडार एवं मलिया पंचायत अंतर्गत मलिया सामुदायिक भवन में सीओ सह प्रभारी बीडीओ रवि कुमार की अगुवाई में सहयोग शिविर आहूत की गई। सहयोग शिविर में हर विभाग का स्टॉल लगया गया था, जहां लोगों का आवदेन लिया जा रहा था। शिविर में समस्याओं का त्वरीत निदान हो इसके लिए जिले से नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया था। धूप छांव के बीच शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर आएं। जीविका भवन परिसर दुर्गा स्थान भंडार में लगे शिविर में पंचायत मुखिया दीपक सिंह द्वारा जिले से आए डीसीओ विनीत आनंद, नवनियुक्त बीडीओ रवण कुमार पांडेय, सीओ रवि कुमार, एसआई प्रियंका कुम...