लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के पावन अवसर पर गुरुवार को बड़हिया में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। महंत शुभमंगल दास एवं सत्यदेव दास के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्गरथयात्रा का आयोजन ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे, ध्वज-पताकाओं और सजे-धजे घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। रथयात्रा आरंभ होने से पूर्व स्टेशन रोड स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती क...