लखीसराय, जुलाई 30 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पहाड़ी गुफाओं में स्थित शृंगी ऋषि धाम की अपनी अलग पहचान है। आज से सावन शुरू होने वाला है। हिन्दू धर्म में सावन महीने का खास महत्व होता है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने के दौरान प्रसिद्ध शृंगी ऋषि धाम का महत्व बढ़ जाता है। सावन माह में यहां श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहता है। यह वह मौका होता है, जब प्रकृति हरियाली की खूबसूरत चादर ओढ़ती है, और आस्था व भक्ति का सबसे पावन महीना आता है। यह महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है। ऐसे में शृंगी ऋषि धाम अपनी प्राकृतिक छटा के लिए भी प्रसिद्ध है, बल्कि इससे जुड़ी ऐतिहासिक कहानियां भी लोगों को यहां आने के लिए मजबूर करती है। यहीं पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ किया था और भगवान राम सहित चारों पुत्र के अवतरित होने के बाद यहां मुंडन भी कराया...