लखीसराय, जुलाई 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर की बढ़ती कचरा समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित अत्याधुनिक मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) एवं कंपोस्ट प्लांट का निर्माण कार्य शिलान्यास के तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शिलान्यास के तीन माह बाद भी नहीं शुरू हुआ एमआरएफ व कंपोस्ट प्लांट निर्माणस्थानीय ग्रामीणों का विरोध बायपास रोड स्थित दामोदरपुर गांव के समीप प्रस्तावित इस कचरा निस्तारण केंद्र को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर परिषद ने अब नई जमीन पर परियोजना शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित स्थल के समीप एक विद्यालय तथा कई गांव स्थित हैं। ग्रामीणों ...