लखीसराय, अक्टूबर 9 -- दुर्गा पूजा की सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बड़हिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, बिजली व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और आरओ जय कुमार ने पूजा समितियों के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। बीडीओ ने सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा पंडालों में ...