Lakhisarai News: शहीद द्वार के पास पुल में फंसा जेसीबी लदा दस चक्का ट्रक, सात घंटे लगा रहा जाम
लखीसराय, अक्टूबर 24 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय शहर में शनिवार की सुबह जेसीबी मशीन लदे दस चक्का ट्रक के पुल में फंस जाने से करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सुबह तीन बजे से दस बजे तक शहीद द्वार के पास जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण शहर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मी और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद ट्रक को तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में ट्रक से जेसीबी मशीन उतारकर किसी तरह वाहन को वहां से निकाला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। ---- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : शहीद द्वार के पास पुल में फंसा जेसीबी लदा दस चक्का ट्रक, सात घंटे लगा रहा जामरेलवे पुल में फंसा ट्रक, लगा जाम रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.