लखीसराय, सितम्बर 5 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के शहीद द्वार के समीप सड़क के दोनों ओर टोटो (ई-रिक्शा) चालकों द्वारा कतार लगाकर वाहन खड़ा करने से रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आसपास के दुकानदारों के साथ-साथ स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर टोटो की लंबी कतार के कारण वाहनों के आवागमन के लिए काफी कम जगह बचती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शहीद द्वार के पास ई-रिक्शा की कतार से रोज लग रहा जामस्थानीय निवासियों की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि शहीद द्वार के समीप टोटो चालक यात्रियों के इंतजार में काफी देर तक सड़क के दोनों किनारे वाहन खड़ा रखते हैं। दोनों ओर टोटो खड़े रहने के कारण सड़क संकरी हो जाती है। ऐसे में चारपहिया वाहनों समेत अन्य वाहनों के ग...