लखीसराय, नवम्बर 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनतेरस और दीपावली का पावन पर्व आते ही पूरा देश रंग बिरंगी रोशनी और जगमगाती लाइटों से नहा उठता है। बाजार सज जाते हैं और सरकारी महकमे भी बड़े बड़े दावे करते हैं कि शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। लेकिन लखीसराय शहर की दास्तान कुछ जुदा ही है। यहां नगर परिषद की मेहरबानी से इस बार दुर्गापूजा तो अंधेरे में बीता ही दीपावली भी अंधेरे में ही बीतने वाली है। दीपावली केवल घरों के दीयों से नहीं बल्कि प्रशासनिक दावों की राख और चौतरफा फैले घने अंधेरे के बीच मनेगी। नगर परिषद का एक तरफ उजाले का पर्व और दूसरी तरफ शहरवासियों को अंधकार युग में धकेलने का अनोखा कारनामा देखने को मिल रहा है। ---

हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति ​हाई मास्ट लाइटें खुद ढूंढ रही हैं उजाला: ​शहर के ...