लखीसराय, अक्टूबर 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त वाहन तो हैं, लेकिन इन वाहनों में पानी भरने की समुचित व्यवस्था नहीं है। शहर में कहीं भी अग्निशमन वाहनों के लिए निर्धारित वाटर रिफिलिंग प्वाइंट नहीं होने से दमकल कर्मियों को पानी भरने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में अगर आग बुझाने के दौरान वाहन का पानी खत्म हो जाए, तो दोबारा पानी भरने में लगने वाला समय आग पर काबू पाने की कार्रवाई को प्रभावित कर सकता है। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में जगह-जगह पूजा पंडाल और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह समस्या और गंभीर हो सकती है। अगलगी की स्थिति में समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने से आग पर काबू पाने में मुश्किल आने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़े...