लखीसराय, अक्टूबर 7 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। सूरज ढलते ही शहर की मुख्य सड़कों पर रफ्तार के यमराज कहे जाने वाले भारी और ओवरलोडेड वाहनों का अनियंत्रित कब्जा हो जाता है। पूरी रात सड़कों पर बेखौफ दौड़ने वाले ये बेकाबू ट्रक न सिर्फ हादसों को न्योता दे रहे हैं बल्कि सुबह होते ही पूरे शहर के लिए मुसीबत का कारण बन रहे हैं। मंगलवार की देर शाम से शुरू हुआ महाजाम का सिलसिला पूरी रात जारी रहा जिससे बुधवार की सुबह भी पूरा शहर घुटने टेकने पर मजबूर नजर आया। -----

नया बाजार से शहीद द्वार तक थमा वाहनों का पहिया:​मंगलवार की शाम से ही ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होनी शुरू हो गई थी। रातभर भारी ट्रकों के बेरोकटोक आवागमन और सड़कों पर जहां तहां आड़े तिरछे खड़े रहने के कारण यातायात का ढांचा पूरी तरह चरमर...