Lakhisarai News: शव पहुंचने पर गांव में पसरा मातम
लखीसराय, सितम्बर 9 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। झारखंड के गिरिडीह से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के निवासी मंजीत कुमार सिंह 42, का शव पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में सभी गमगीन थे। मंजीत वहां एक कंपनी में ठेकेदार थे। अपराधियों ने उनका अपहरण कर जंगल में गत 4 सितंबर को हत्या कर दी थी। उनके घर पर मंगलवार की रात में शव आया था। वे ग्रामीण जनार्दन सिंह के पुत्र थे। प्रधानाध्यापक संजय सिंह समेत अन्य ने शोकांजलि दी है। यह भी पढ़ें- Gridih News: झामुमो और झाकोमयू की संयुक्त बैठक, 13 को शोकसभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.