Lakhisarai News: शराब पीने एवं बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार
लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। माणिकपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के निर्देश पर दो शराब के नशे में रहने तथा दो को देशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को लखीसराय जेल भेज दिया। एसआई मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस बलों ने इन्हें गिरफ्तार किया। निकट के बेगूसराय जिला के अकहा कुरहा गांव के मुन्ना कुमार एवं हुसैना गांव के वरूण कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं निकट के रेपुरा मुसहरी से वकील सदा एवं जयमंती देवी पति वकील सदा को भी गिरफ्तार कर लखीसराय जेल भेज दिया गया। इन दोनों के द्वारा कोरासी गांव से देशी शराब लाकर बेचा जाता है। तीन- तीन लीटर देशी शराब पॉलिथिन में थे। इन दोनों के पास से बरामद किया गया। इस आशय की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.