Lakhisarai News: शराब पीकर हंगामा और रोड़ेबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिसं। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने और रोड़ेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानिकपुर निवासी स्वर्गीय छब्बु मंडल के पुत्र फंटुश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फंटुश कुमार शराब के नशे में गांव के बीच हंगामा कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, तो वह उग्र हो गया और लोगों पर रोड़ेबाजी (पत्थरबाजी) शुरू कर दी। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.