Lakhisarai News: शराब और प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए चला जांच अभियान
लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लखीसराय पुलिस ने विगत रात्रि रोको-टोको अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य शराब सहित प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी और परिवहन पर रोक लगाना तथा अपराध की आशंका वाले लोगों पर निगरानी रखना था। ---- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.