Lakhisarai News: वृद्ध महिला की मौत के बाद दूसरे दिन भी सड़क जाम, तीन घंटे बाधित रहा आवागमन
लखीसराय, सितम्बर 29 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर के सीमांत क्षेत्र स्थित पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में रास्ता विवाद को लेकर शनिवार की देर रात हुए खूनी संघर्ष में वृद्ध महिला शांति देवी की मौत के बाद रविवार को दूसरे दिन भी परिजनों एवं ग्रामीणों ने मुख्य सड़क एनएच-80 को जाम कर दिया। सुबह करीब 8:30 बजे लगाए गए जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी हो कि शनिवार की रात घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। जिसे पचमहला एवं मरांची थाना की पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद देर रात जाम समाप्त कराया गया था। हालांकि, रविवार की सुबह पुनः परिजनों ने सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस द्वारा लगातार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.