Lakhisarai News: विदाई से पहले बड़ी महारानी का भरा गया खोइछा, नम आंखों से भक्तों ने मां को दी अंतिम विदाई
लखीसराय, अक्टूबर 22 -- लखीसराय में बड़ी महारानी की खोइछा भराई Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की विदाई से पहले लखीसराय शहर के बड़ी दुर्गा स्थान में बड़ी महारानी का खोइछा भराई की रस्म पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस दौरान मां के पावन दरबार में खोइछा अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना के बीच आचार्य और यजमान ने विधि-विधान के साथ मां का खोइछा भरा और उन्हें अंतिम विदाई दी। खोइछा भराई की रस्म के दौरान मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु हाथ जोड़कर मां के सामने नतमस्तक हुए और सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मां की विदाई की बेला में माहौल भावुक हो गया। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं। भक्तों ने मां को प्रणाम कर अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.