लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय रेलवे स्टेशन पर विकास के नाम पर चल रहे बदलाव के बीच यात्री सुविधाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से पहले से परेशान यात्रियों की मुश्किलें स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने और बढ़ा दी हैं। ट्रेन के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर गुजारने वाले यात्रियों के लिए न पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही समुचित शेड व प्रतीक्षालय की सुविधा। ऐसे में यात्रियों को कभी धूप तो कभी मौसम की मार झेलते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। विडंबना यह है कि जिस स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, वहां यात्री सुविधाओं के बजाय निर्माण और तोड़फोड़ का दौर अधिक दिखाई दे रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होती है, जिनकी ट्रेन निर्धारित समय ...