Lakhisarai News: लाखों की लागत से आदिवासी इलाके में बना भवन फांक रहा धूल
लखीसराय, जुलाई 31 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। आदिवासी महिलाओं के उत्थान को लेकर विशेष केन्द्रीय सहायता योजना मद से पहाड़ी इलाके में करीब 16 लाख की लागत से पांच साल पहले पत्तल कुटीर उद्योग को लेकर वर्क शेड के साथ ही कमरा का निर्माण कराया गया है। लेकिन कुटीर उद्योग के लिए अब तक मशीन नहीं लगाए गए हैं। जिस वजह से लाखों का भवन यूं ही धूल फांक रहा है। गोवरदाहा कोड़ासी के कजरू कोड़ा, कृष्णदेव कोड़ा, सकुना देवी, सुनीता देवी, सविया देवी, अनिता हेम्ब्रम, शिला देवी, मनीषा देवी, देना देवी, शमरी देवी आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा पांच साल पहले वर्क शेड के साथ कमरा, शौचालय एवं पानी टंकी लगाया गया। लेकिन डीप बोरिंग नहीं किया गया। अधिकारी को इसकी भनक नहीं लगे, इसलिए जहां बोरिंग किया गया, वहां दिवाल देकर ढ़क दिया गया है। गोवारदाहा कोड़ासी के अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.