लखीसराय, सितम्बर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय। पड़ोसी जिला जमुई की घटना के बावजूद मनचले युवकों में भय नाम की चीज नहीं दिख रही। मंगलवार को लखीसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुरानी बाजार स्थित चितरंजन रोड में एक युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- जमुई के मड़वा पहाड़ी के 5 किमी रोड पर अक्सर ताक में रहते हवसी मनचले, पुलिस की सुस्ती से हुआ कांड?घटना का विवरण वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि चितरंजन रोड से गुजर रही एक लड़की के साथ उक्त युवक ने कथित तौर पर छेड़खानी की थी। युवक की इस हरकत को देखकर वहां से गुजर रहे अन्य स्थानीय युवकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह पू...