Lakhisarai News: लगातार बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरे खिले
लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता । पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने कजरा एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी माना जा रहा है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से धान की फसल में नई जान आ गई है। लगातार बारिश के बाद खेतों में हरियाली बढ़ गई है और धान के पौधे तेजी से विकसित होने लगे हैं। किसानों के अनुसार धान की खेती के इस महत्वपूर्ण समय में बारिश का होना बेहद लाभकारी है। जिन खेतों में नमी कम होने लगी थी, वहां बारिश के पानी से पर्याप्त नमी बनी हुई है। इससे किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पंपसेट चलाने की जरूरत भी कम हो गई है। डीजल और बिजली पर होने वाला खर्च बचने से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.