Lakhisarai News: लखीसराय स्टेशन पर एक ही फुट ओवरब्रिज, यात्रियों को प्लेटफॉर्म पार करने में हो रही परेशानी
लखीसराय, सितम्बर 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई अधिक होने के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए मात्र एक फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध है। इसके कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर तक आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग यात्रियों के लिए लंबी दूरी तय करना मुश्किल साबित होता है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ट्रेन से उतरने के बाद जिस छोर पर यात्री पहुंचते हैं, वहां से मुख्य निकास या दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जाने के लिए उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है। एकमात्र फुट ओवरब्रिज पर भी भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.