लखीसराय, अगस्त 5 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा 7 अगस्त (शुक्रवार) को बालगुदर स्थित संग्रहालय परिसर में विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिजली की बचत के साथ स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में सौर ऊर्जा अहम: डीएममेले का विवरण मेले में योजना से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ ने बताया कि मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया, केंद्र सरकार की सब्सिडी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे होने वाले आ...