लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से सड़क किनारे पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वन प्रमंडल लखीसराय के निर्देशन में वन प्रक्षेत्र मुंगेर के तत्वावधान में बायपास रोड स्थित पचना मोड़ से पतनेर, चारोखरा, नेरी, मोरमा सहित अन्य इलाकों तक सड़क के दोनों किनारे करीब 1500 पौधे लगाए जा रहे हैं। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के तहत पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वन विभाग की टीम सड़क किनारे निर्धारित स्थानों पर गड्ढे खोदकर पौधे लगा रही है। इसके बाद पौधों के चारों ओर बांस से घेराबंदी की जा रही है, ताकि मवेशियों और अन्य जानवरों से उन्हें नुकसान ...