लखीसराय, जुलाई 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक के निकट मुख्य सड़क पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बेगूसराय जिला निवासी उमाशंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रोहित रेहुआ रोड से मुख्य सड़क पर आ रहे थे।इसी दौरान मुंगेर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें उनका एक पर बुरी तरह फैक्चर हो गया है। सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...