लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान की रोपनी का निर्धारित लक्ष्य अब तक शत-प्रतिशत पूरा करने का था, लेकिन रविवार तक करीब 90 प्रतिशत खेतों में ही धान की रोपनी हो सकी है। हालांकि इस बार समय-समय पर बारिश होने से किसानों को धान का बिचड़ा तैयार करने और रोपनी करने में अपेक्षाकृत सहूलियत मिली है।

फसल की स्थिति जिन किसानों ने धान की रोपनी कर ली है, उन्हें पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश का सीधा फायदा मिल रहा है। खेतों में नमी बनी रहने से फसल के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। शनिवार की शाम जिले के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से धान की फसल में एक बार फिर जान आ गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे काफी राहत मिली। कई खेतों में पानी जमा होने से धान के पौधों को पर...