Lakhisarai News: रोको-टोको अभियान में देर रात तक चली जांच, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर रही पुलिस की नजर
लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय एक प्रतिनिधि । जिले में अपराध नियंत्रण एवं मद्य-पदार्थों तथा प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विगत रात्रि 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की तथा संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली। बिना उचित कागजात अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस की ओर से रात के समय लगातार गश्ती भी की गई, ताकि असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.