लखीसराय, जुलाई 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में मद्य-पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को व्यापक स्तर पर रोको-टोको अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रोको-टोको अभियान तेज, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई सघन जांचअभियान का विवरण अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामानों की सघन जांच की। जिला पुलिस के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई।तलाशी की प्रक्रिया साथ ही वाहनों की डिक्की, बैग एवं अन्य सामानों की भी गहन तलाशी ली गई, ताकि शराब, मादक पदार्थों या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की...