Lakhisarai News: रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई सघन जांच
लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार की रात रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। लखीसराय पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.