लखीसराय, नवम्बर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने और लाभुकों तक खाद्यान्न की ससमय उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बालगुदर स्थित संग्रहालय में आयोजित बैठक में राशन वितरण से लेकर धान अधिप्राप्ति और पीएनजी गैस कनेक्शन तक की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में राशन वितरण, राशन कार्ड निर्माण, ई-केवाईसी, खाद्यान्न उठाव (लिफ्टिंग), एसओ जनरेशन, मध्याह्न भोजन योजना की डिस्पैच रिपोर्ट, पोषाहार एवं आईसीडीएस डिस्पैच रिपोर्ट, मार्जिन मनी, धान अधिप्राप्ति, जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद...