लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय समाहरणालय में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र से आए जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड निर्माण एवं उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। यह भी पढ़ें- घर-घर जाकर नए राशन कार्ड के लिए लोगों को करें जागरूकबैठक में निर्देश बैठक में एसडीओ प्रभाकर कुमार ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों का कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की ...