Lakhisarai News: रामपुर में धान रोपनी शुरू, खेतों में मोटर पंप बन रहा सहारा
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। कुंदर -बन्नु बगीचा नहर में पानी आने एवं रूक - रूक कर हो रहे बारिश से किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है। बारिश के बाद अब धन रोपनी भी कई जगह शुरू हो गई है। इटौन पंचायत के रामपुर बहियार में किसान धन रोपनी करने में जुट गए हैं। रामपुर के किसान सुलेन सिंह, संजीव सिंह, कारू सिंह, श्रवण मंडल, मीरा देवी, आरती देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि बिचड़ा तैयार था, अब धनरोपनी शुरू हो गया है। लेकिन इन लोगों को टीस इस बात की थी कि सरकार द्वारा सही किसानों को बीज सहित अन्य लाभ नहीं दिया जाता है। सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ से महरूम रहने के बाद भी खेती पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। मन माफिक पानी नहीं रहने से खेतों में मोटर पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों का मानना है कि इस साल भी अब तक मन माफिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.